J&K News : जम्मू कश्मीर: रेलवे पुल से कूदे तीन भाई—बहन, एक बच्ची की मौत
Jammu and Kashmir: Three brothers and sisters jumped from the railway bridge, one girl died
भारत
RP Raghuvanshi
23 Nov 2022 09:30 PM
J&K News : जम्मू। उन बच्चों के सामने ऐसे हालात पैदा हो गए, जिससे उन्हें जान देने पर मजबूर कर दिया। बुधवार को जम्मू में ऐसा ही एक हादसा हुआ, जिसे सुनकर हर कोई सिहर जा रहा हैं। ट्रेन को नज़दीक आते देख रेलवे पुल से तीन भाई—बहन कूद गए। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि उसके दो भाई—बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
J&K News :
एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में हादिया फातिमा की मौत हो गई, जबकि उसका 12 वर्षीय भाई मोहिउद्दीन और छह साल की बहन आलिया जख्मी हो गई।
उन्होंने बताया कि तीनों बहन-भाई बजलता क्षेत्र में स्थित अपने स्कूल जा रहे थे तभी यह घटना हुई। अधिकारी के मुताबिक, बच्चे ट्रेन को अपनी ओर आते देख डर गए और पुल पर से कूद पड़े। अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।