JK Target Killing- जिला मुख्यालय भेजे गए 177 कश्मीरी पंडित शिक्षक
177 कश्मीरी पंडित शिक्षकों का तबादला
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:09 AM
Jammu and Kashmir- जम्मू कश्मीर में लगातार बढ़ रहे टारगेट किलिंग मामले को देखते हुए वहां की सरकार सजग हो गई है। कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए सरकार ने जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) घाटी के अलग-अलग इलाकों में तैनात 177 कश्मीरी पंडित हिंदुओं का तबादला कर उन्हें जिला मुख्यालय में तैनाती दे दी है।
कश्मीरी पंडितों के तबादले की जानकारी श्रीनगर स्थित चीफ एजुकेशन ऑफीसर की तरफ से एक पत्र के जरिए दी गई है। गौरतलब है कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडितों की टारगेट किलिंग मामले को देखते हुए सरकार ने यह अहम फैसला लिया है।
कश्मीरी पंडित शिक्षिका की हत्या के बाद हुआ था बवाल-
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के कुलगाम घाटी (Kulgam Jammu and Kashmir) में 1 सप्ताह पहले एक कश्मीरी पंडित शिक्षिका की आतंकवादियों ने मात्र इसलिए हत्या कर दी थी क्योंकि वे सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की वजह से बौखलाए हुए थे। शिक्षिका की मौत के बाद कश्मीरी पंडितों द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था और सरकार से सुरक्षा की मांग की जा रही थी। अब सरकार ने अहम कदम उठाते हुए घाटी में तैनात कश्मीरी पंडित शिक्षकों का तबादला जिला मुख्यालय में कर दिया है।