Job Update- AIESL में टेक्नीशियन पदों पर निकली रिक्तियां, ऐसे करें आवेदन
भारत
चेतना मंच
10 Mar 2023 05:25 PM
AIESL Recruitment- AI इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (AIESL) में एयरक्राफ्ट टेक्नीशियन और टेक्नीशियन की पोस्ट पर निकली है बंपर भर्ती। इसके तहत 325 पदों पर भर्ती करने के नोटिफिकेशन जारी कर दिए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इसकी ऑफिशियल वेबसाइट https://www.aiesl.in/ पर जाकर नोटिफिकेशन को डाऊनलोड कर सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।
जारी किए गए पदों का पूर्ण विवरण -
कुल पदों की संख्या -325 (एयरक्राफ्ट टेक्नीशियन और टेक्नीशियन)
शैक्षणिक योग्यता-
उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई या किसी भी इंजीनियरिंग ट्रेड में डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
आयु सीमा-
टेक्नीशियन के पद पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग और एक्स सर्विसमैन के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं ओबीसी के लिए अधिकतम आयु 38 वर्ष एवं एससी/ एसटी के लिए 40 वर्ष को निर्धारित किया गया है।
आवेदन शुल्क-
इसमें आवेदन करने के लिए अनिवार्य आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। साथ ही इसमें एससी/ एसटी और एक्स सर्विसमैन को छूट प्रदान की है और इनके लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं तय किया गया है। इसी के साथ इच्छुक उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए लिए डिमांड ड्राफ्ट बनवाना पड़ेगा।
चयन प्रक्रिया संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां-
एयरक्राफ्ट टेक्नीशियन के इंटरव्यू की तिथि- 11 अप्रैल 2023
टेक्नीशियन के इंटरव्यू की तिथि- 31 मार्च 2023
AIESL Recruitment- कैसे करें आवेदन -
जारी किए गए पदों पर आवेदन संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों हेतु इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार AI इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.aiesl.in/ पर विजिट करें।