Job Update- एम्स गोरखपुर में 92 पदों पर आवेदन करने की आज आखिरी तारीख
भारत
चेतना मंच
19 Dec 2022 04:37 PM
Job In AIIMS Gorakhpur- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर में प्रोफ़ेसर पदों पर भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन संबंधित नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट aiims.edu पर जारी किया गया है।
जारी किए गए पदों का पूर्ण विवरण -
कुल पदों की संख्या - 92
पद का नाम - प्रोफेसर
शैक्षिक योग्यता -
जारी किए गए पदों पर आवेदन हेतु उम्मीदवार के पास मेडिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है।
आयु सीमा -
दिए गए पद पर आवेदन हेतु उम्मीदवार की आयु 50 से 58 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
चयन प्रकिया -
जारी किए गए प्रोफेसर पद पर चयन हेतु उम्मीदवार को साक्षात्कार हेतु उपस्थित होना होगा।
आवेदन संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां -
आवेदन करने की आखिरी तिथि -19 दिसंबर 2022
आवेदन शुल्क -
जनरल/ओबीसी- ₹3000/-
एससी/एसटी- निःशुल्क
कैसे करें आवेदन -
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर (AIIMS Gorakhpur) में प्रोफ़ेसर पदों पर आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन मोड पर की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट aiims.edu पर विजिट करें।