Job Update- इसरो में निकली बंपर वैकेंसी, इच्छुक उम्मीदवार 9 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 01:41 PM
ISRO Recruitment 2022- नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। इसरो ने बंपर वैकेंसी की घोषणा कर दी है। इसके तहत कुल 526 पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार इसमें आवेदन करने के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 9 जनवरी तक आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इसके अंतर्गत स्टेनोग्राफर के 14 पद, अपर डिवीजन क्लर्क के 16 पद, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के 153 पद एवं असिस्टेंट के 339 पदों पर भर्ती की जानी है।
योग्यता-
इसरो (ISRO) में स्टेनोग्राफर व अपर डिवीजन क्लर्क के पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कम से कम किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन होना चाहिए। इसी के साथ स्टेनो टाइपिस्ट के तौर पर एक साल का अनुभव होना भी अनिवार्य है। वहीं असिस्टेंट एवं पर्सनल असिस्टेंट के पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर की नॉलेज भी होनी चाहिए।
आयु सीमा-
इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 28 वर्ष रखी गई है।
सैलरी-
इसरो (ISRO) में चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में 25 हज़ार रुपये मासिक दिए जाएंगे और इसके साथ ही भत्ते भी प्रदान किये जाएंगे।
आवेदन फीस-
इसमें आवेदन करने के लिए 100 रुपये आवेदन फीस के तौर पर जमा करने होंगे। इसके साथ ही महिला, एससी, एसटी एवं दिव्यांग वर्ग के लोगों को आवेदन फीस से राहत प्रदान की गई है।
आवेदन प्रक्रिया-
इसमें अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी ऑफिसियल वेबसाइट isro.gov.in पर जाना होगा। होम पेज पर आपको एक एड दिखाई देगा, आपको उस पर क्लिक करना है। इसके बाद एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें। बस फिर साइन अप करें एंड फॉर्म फिल करें। फॉर्म को सबमिट करें और एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।