Job Update- हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल पदों पर नियुक्तियां जारी, जल्द करें आवेदन
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:52 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:52 AM
Haryana Police Recruitment 2022- हरियाणा पुलिस (Haryana Police) में बैंड स्टाफ के 22 कांस्टेबल पदों पर नियुक्तियां जारी की गई। भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन हरियाणा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट haryanapolice.gov.in पर जारी किया गया। इच्छुक उम्मीदवार जारी किए गए पदों पर 20 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जारी किए गए पदों का पूर्ण विवरण-
कुल पद- 22
पुलिस विभाग के बॉस बैंड में कॉन्स्टेबल पदों पर सामान्य वर्ग के लिए 5 अनुसूचित जाति के लिए 2 व जनरल के लिए एक-एक पदों पर नियुक्तियां की जानी है, एवं पाइप बैंड में कांस्टेबल के 11 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
कैसे पूरी होगी भर्ती की प्रक्रिया -
जारी किए गए पदों पर भर्ती प्रक्रिया युवाओं के बैंड स्किल टेस्ट व फिजिकल टेस्ट के आधार पर पूरी होगी। यह टेस्ट 60 अंक का होगा इसके साथ ही उम्मीदवार को विशेष इंस्ट्रूमेंट को प्ले करना और म्यूजिक की जानकारी होना भी अनिवार्य है।
आयु सीमा -
जारी किए गए पदों पर आयोजन हेतु उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क-
सामान्य वर्ग - ₹100/-
अनुसूचित जाति /ईडब्ल्यूएस- ₹25/-
एक्स सर्विसमैन- निःशुल्क
कैसे करें आवेदन -
हरियाणा पुलिस द्वारा जारी किए गए कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार हरियाणा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट haryanapolice.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।