Job Update- भारतीय रेलवे में नौकरी करने का शानदार मौका, 15 जनवरी तक किये जा सकेंगे आवेदन
ट्रेन टक्कर सुरक्षा प्रणाली का आज होगा परीक्षण
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:31 AM
Job in Indian Railways- ऐसे युवा जो भारतीय रेलवे में नौकरी की राह खोज रहे थे, उनके लिए खुशखबरी है। रेलवे की तरफ से भारी वैकेंसी की घोषणा कर दी गई है। रेलवे में 2422 पदों के लिए बंपर भर्ती निकली है। इसमें आवेदन करने के लिए आवेदक का 10वीं पास होना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार इसकी ऑफिसियल वेबसाइट rrccr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2023 है।
जारी किए गए पदों का पूर्ण विवरण-
इसके तहत कुल 2422 पदों पर भर्ती की जानी है जिसमें सेंट्रल रेलवे के मुंबई क्लस्टर में 1659 पद हैं, भुसावल क्लस्टर में 418 पद, पुणे क्लस्टर में 152 पद, नागपुर क्लस्टर में 114 पद एवं सोलापुर क्लस्टर में कुल 79 पद हैं।
शैक्षिक योग्यता-
उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसी के साथ उम्मीदवार का 10वीं में 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार केआ मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई का कोर्स भी पूरा किया हुआ होना चाहिए। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष एवं अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना मई 1, 2022 के आधार पर की जाएगी। इसमें सेलेक्शन 10वीं एवं आईटीआई में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन -
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार इसकी ऑफिसियल वेबसाइट rrccr.com पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर ही Apprentice recruitment का ऑप्शन नज़र आएगा। इस पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें और इम्पोर्टेन्ट डिटेल्स को भरें। एप्लीकेशन फॉर्म को फिल करके सबमिट कर दें और एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रखें।