Job Update- भारतीय पोस्ट में 332 विभिन्न पदों पर निकली रिक्तियां, जल्द से जल्द करे आवेदन
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:37 PM
India Post Recruitment- भारतीय डाक विभाग के महाराष्ट्र (Maharshtra) व आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) सर्किल में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन संबंधित नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट https://dopsportsrecruitment.in पर जारी किया गया है। जारी किए गए पदों पर आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी।
जारी किए गए पदों का पूर्ण विवरण -1. एमटीएस - 69 पद
2. पोस्टल असिस्टेंट - 112 पद
3. पोस्टमैन - 131 पद
4. सॉर्टिंग असिस्टेंट - 13 पद
5. PA - 7 पद
शैक्षिक योग्यता - जारी किए गए पदों पर आवेदन हेतु इच्छुक उम्मीदवार के पास निर्धारित शैक्षिक योग्यता के अलावा स्थानीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है।
आयु सीमा - एमटीएस पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। जबकि बाकी अन्य पदों के लिए 18 से 27 वर्ष की आयु निर्धारित की गई है।
जारी किए पदों हेतु आवश्यक तिथियां -
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तिथि - 27 नवंबर 2021
कैसे करें आवेदन -
भारतीय पोस्ट (India Post) द्वारा जारी किए गए रिक्तियों पर आवेदन करने हेतु इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://dopsportsrecruitment.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।