Job Update- टाटा मेमोरियल सेंटर में निकली भर्तियां, जल्द ही करे आवेदन
Tata Memorial Centre (PC- Patrika.com)
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
22 Nov 2021 12:15 PM
Tata Memorial Centre (TMC) Recruitment:- टाटा मेमोरियल सेंटर में 126 विभिन्न पदों पर भर्ती संबंधित आवेदन आमंत्रित किया गया है। भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन टाटा मेमोरियल की आधिकारिक वेबसाइट https://tmc.gov.in पर जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तिथि से पहले जारी किए गए पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जारी किए गए पदों का पूर्ण विवरण -1. असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor)- 13 पद
2. आईटी चीफ - 1 पद
3. मेडिसिन ऑफिसर - 1 पद
4. साइंटिफिक ऑफिसर (बायोमेडिकल)- 2 पद
5. जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)- 1 पद
6. साइंटिफिक असिस्टेंट - 1 पद
7. टेक्नीशियन - 1 पद
8. नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट - 4 पद
9. नर्स - 102 पद
नोट - अलग - अलग पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
महत्वपूर्ण तिथियां -
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तिथि - 29 नवंबर 2021
कैसे करे आवेदन -
टाटा मेमोरियल सेंटर (Tata Memorial Centre) द्वारा जारी किए गए पदों पर आवेदन के लिए https://tmc.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। अधिक जानकारी के लिए एक बार वेबसाइट पर जारी की गई अधिसूचना को भलीभांति पढ़ ले।