Job Update- नर्सिंग ऑफिसर के 1 हजार से अधिक पदों पर रिक्तियां जारी, पूरी जानकारी के लिए पढ़े ये पोस्ट
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 10:27 PM
UKMSSB Recruitment 2023:- उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा सेवा विभाग में नर्सिंग अधिकारी के 1 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके लिए यूकेएमएसबी के आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाने वाले आवेदन लिंक पर जाकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
जारी किए गए पदों का पूर्ण विवरण-
विभाग का नाम- उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा सेवा विभाग
भर्ती बोर्ड- उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB)
पद का नाम - नर्सिंग अधिकारी
कुल पदों की संख्या- 1455 पद
नोट: जारी किए गए पदों में 1163 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है।
शैक्षिक योग्यता-
जारी किए गए पदों पर आवेदन हेतु उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से नर्सिंग में डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवारों को उत्तराखंड नर्सिंग तथा धात्री परिषद से पंजीकृत होना अनिवार्य है।
आयु सीमा-
जारी किए के पदों पर आवेदन हेतु उम्मीदवार की आई 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए आयु सीमा में छूट सरकारी मानदंडों के अनुसार मिलेगी।
आवेदन संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां-
विज्ञापन जारी होने की तिथि 29 नवंबर 2023
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होने की तिथि- 12 दिसंबर 2023
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तिथि - 1 जनवरी 2024
आवेदन शुल्क -
सामान्य/ओबीसी- ₹300/-
एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग - ₹150/-