Job Update - उत्तर प्रदेश में स्टाफ नर्स के 2 हजार से अधिक पदों पर रिक्तियां जारी, जल्द करें आवेदन
भारत
चेतना मंच
16 Sep 2023 07:48 PM
UP Staff Nurse Recruitment 2023- बीएससी नर्सिंग अथवा जीएनएम पास उम्मीदवारों के पास स्टाफ नर्स बनने का सुनहरा मौका। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यूपी स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत स्टाफ नर्स के 2 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती संबंधित नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी किया गया है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आखिरी तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
जारी किए गए पदों का पूर्ण विवरण-
विभाग का नाम - उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग
भर्ती बोर्ड- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग
पद का नाम- स्टाफ नर्स
पदों की संख्या- 2540 पद
शैक्षिक योग्यता-
जारी किए गए पदों पर आवेदन हेतु उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग अथवा जीएनएम पास होना अनिवार्य है।
आयु सीमा-
जारी किए गए पदों पर आवेदन हेतु उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट सरकारी मानदंडों के अनुसार मिलेगी।
UP Staff Nurse Recruitment 2023: आवेदन संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां-
अधिसूचना जारी होने की तिथि - 21 अगस्त 2023
आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होने की तिथि- 21 अगस्त 2023
आवेदन करने की आखिरी तिथि 21 सितंबर 2023
आवेदन शुल्क -
सामान्य/ओबीसी- ₹ 125/-
एससी/एसटी - ₹65/-
चयन प्रक्रिया -
उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए स्टाफ नर्स के पदों पर चयन प्रक्रिया, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर की जाएगी।
UP Staff Nurse Recruitment 2023 : कैसे करें आवेदन -
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किए गए उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन हेतु इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन हेतु उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें। मुख्य पेज पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फार्म खोले। फॉर्म में दी गई सभी जानकारियों को भरते हुए विभाग द्वारा निर्धारित माध्यम से ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें। भविष्य में किसी भी असुविधा से बचने के लिए, आवेदन फॉर्म की एक प्रति प्रिंट कर अपने पास अवश्य रखें।
ग्रेटर नोएडा/ नोएडाका नंबर 1 न्यूज़ पोर्टलदेश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें नीचे दिये गए सोशल मीडिया लिंक्स पर फॉलो करें और एक से एक बेहतरीन वीडियो देखने के लिए यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें और चेतना मंच से जुड़े रहें।Connect with us on:Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | Koo|YouTube