Job Update- मध्यप्रदेश में पटवारी के 6 हजार से भी अधिक पदों पर रिक्तियां जारी, 5 जनवरी से करे आवेदन
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 05:50 PM
Madhya Pradesh Job Vacancy- मध्यप्रदेश राज्य में पटवारी के पद के लिए बंपर भर्ती होने वाली है। पटवारी के कुल 6755 पद रिक्त हैं जिन पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। इसके पहले मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पटवारी के 2736 रिक्त पदों के लिए विज्ञापन जारी किए थे। अब 2736 पदों को बढ़ाकर रिक्तियां 6755 कर दी गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार इसकी ऑफिसियल वेबसाइट https://davv.mponline.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता-
पटवारी बनने के लिए अभ्यर्थियों का किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी का हिंदी टाइपिंग स्किल एवं कंप्यूटर में दक्ष भी होना चाहिए। इसमें सीपीसीटी का स्कोर कार्ड भी आवश्यक है। हालांकि ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने सीपीसीटी परीक्षा को पास नहीं किया है, वो भी इसमें आवेदन कर सकते हैं। पर बाद में प्रोबेशन पीरियड के अंदर ही इसको पास करना अनिवार्य होगा। अगर तब पास नहीं कर पाएंगे तप नियुक्ति नहीं की जाएगी।
आयु सीमा-
जो भी उम्मीदवार पटवारी पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनकी आयु न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं ओबीसी, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु में 5 वर्ष की छूट प्रदान की गई है।
आवेदन फीस-
अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए 520 रुपये फीस जमा करनी होगी एवं ओबीसी, एससी और एसटी उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवार इसकी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।