Job Update- 12वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 2800 अग्निवीरो के लिए रिक्तियां
भारत
RP Raghuvanshi
05 Jul 2022 04:50 PM
भारत
RP Raghuvanshi
05 Jul 2022 04:50 PM
Agniveer- इंडियन नेवी में 12वीं पास युवाओं के लिए अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका सामने आया है। 12वीं पास युवाओं के लिए इंडियन नेवी में 2800 रिक्तियां जारी की गई है। आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार जारी आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर जारी किए गए पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस वर्ष अग्निवीरो को अधिकतम आयु सीमा में मिल रही है छूट -
गौरतलब है पिछले 2 वर्षों से कोरोना महामारी के चलते सैन्य विभाग में भर्ती प्रक्रिया नहीं हो पाई थी। इसी वजह से इस वर्ष अग्निवीरों (Agniveer) की अधिकतम आयु सीमा में 2 वर्ष की छूट देते हुए, साल 2022 बैच के लिए अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष तक की कर दी गई है। ऐसे में उन युवाओं के आवेदन के लिए सुनहरा मौका है, जिन्हे कोरोना महामारी के चलते सैनी विभाग में भर्ती का मौका नहीं मिल पाया था।
क्या है भर्ती प्रक्रिया -
भारतीय नौसेना द्वारा जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अग्नीपथ योजना के नौसेना में अग्नि वीरों (Agniveer) की भर्ती के लिए उपस्थित होने वाले आवेदकों की लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर योग्यता सूची तैयार की जाएगी। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षा पास करना होगा। शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण हेतु उम्मीदवारों को आईएनएस चिल्का में बुलाया जाएगा।