Job Update- 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए BSF में निकली रिक्तियां, जल्द करें आवेदन
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 10:09 PM
BSF Recruitment - बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में हेड कांस्टेबल समेत विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन संबंधित नोटिफिकेशन बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट www.rectt.bsf.gov.in पर जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार जारी किए गए पदों हेतु 3 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
जारी किए गए पदों का पूर्ण विवरण -
कुल पदों की संख्या - 254
वाहन मैकेनिक - 100 पद
स्टोर कीपर- 31 पद
वल्केनाइज ऑपरेटर - 19 पद
पेंटर- 19 पद
फिटर- 18 पद
असबाब- 18 पद
ब्लैक स्मिथ, टिन स्मिथ - 16 पद
टर्नर - 15 पद
ऑटो इलेक्ट्रिशियन - 12 पद
बढ़ई - 6 पद
शैक्षिक योग्यता -
जारी किए गए पदों पर आवेदन हेतु कैंडिडेट को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। इसके साथ उम्मीदवार के पास आवेदन करने वाले विभाग की तकनीकी जानकारी होना आवश्यक है।
आयु सीमा-
जारी किए गए पदों पर आवेदन हेतु उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2022 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
कैसे किया जाएगा चयन -
जारी किए गए पदों पर चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के आधार पर की जाएगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद चयन की मेरिट निर्धारित की जाएगी।
कैसे करें आवेदन -
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स द्वारा जारी की गई रिक्तियों हेतु आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट www.rectt.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
आवेदन पत्र भरने के बाद सत्यापित डॉक्यूमेंट अटैच कर रजिस्टर पोस्ट अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से 3 जनवरी 2023 तक नीचे दिए गए पते पर भेजें।
आवेदन जमा करने का पता - कार्यालय उप निरीक्षक (टीपीटी), महानिदेशालय, बीएसएफ, ब्लॉक नंबर 10, सीजीओ कंपलेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली- 110003