Job Update- वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में निकली विभिन्न पदों पर भर्तियां
VBSPU Recruitment (PC- wikipedia)
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
28 Sep 2021 03:14 PM
Recruitment- वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आवेदन संबंधित अधिसूचना जारी की गई है। जारी किए गए पदों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर के अलावा अन्य कई पद शामिल हैं। जारी की गई अधिसूचना में 40 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। आवेदन प्रक्रिया 18 अक्टूबर तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से जारी किए गए पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी (VBSPU) जारी किए गए पदों का पूर्ण विवरण-1. एसोसिएट प्रोफेसर (Associate professor)- 19 पद
शैक्षिक योग्यता- 55% परास्नातक डिग्री के साथ सम्बन्धित विषय में पीएचडी डिग्री।
2. प्रोफेसर (Professor)- 13 पद
शैक्षिक योग्यता -संबंधित विषय में पीएचडी डिग्री।
3. असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor)- 8 पद
शैक्षिक योग्यता- 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री के साथ नेट या एसएलईटी परीक्षा उत्तीर्ण
आवेदन संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां-
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 26 सितंबर 2021
आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तिथि- 18 अक्टूबर 2021
आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तिथि -18 अक्टूबर 2021
ऑफलाइन एप्लीकेशन जमा करने की आखिरी तिथि - 27 अक्टूबर 2021
आवेदन संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी-
आवेदन संबंधित संपूर्ण जानकारी के लिए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट http://vbspurecruitment.in/ पर विजिट करें। उपरोक्त वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।