Smriti Irani Daughter Wedding: स्मृति ईरानी बेटी की शादी के लिए पहुंचीं राजस्थान
Jodhpur News
भारत
RP Raghuvanshi
08 Feb 2023 06:57 PM
Smriti Irani Daughter Wedding : जोधपुर। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपनी बेटी शैनेल ईरानी की शादी के लिए बुधवार सुबह दिल्ली से यहां पहुंचीं।
Smriti Irani Daughter Wedding
जोधपुर हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी सड़क मार्ग से नागौर रवाना हो गयीं।
उनकी बेटी शैनेल ईरानी का शादी समारोह बुधवार एवं बृहस्पतिवार को 15 वीं सदी के खिमसर किले में होगा जिसमें परिवार के सदस्य एवं करीबी मित्र शामिल होंगे।
बालू के टीलों से घिरा खिमसर किला अब भाजपा नेता गजेंद्र सिंह का धरोहर होटल है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।