प्रियंका सेनापति को ले डूबी ज्योति मल्होत्रा की दोस्ती, जांच में जुटी पुलिस
Youtuber Priyanka Senapati
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 03:52 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 03:52 PM
Youtuber Priyanka Senapati : देश की सुरक्षा से जुड़ा एक और बड़ा मामला सामने आया है। यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद अब जांच की रफ्तार और भी तेज हो गई है । अब इस मामले में ओडिशा की ट्रैवल व्लॉगर प्रियंका सेनापति का नाम भी सामने आ रहा है।
जानें कौन हैं प्रियंका सेनापति?
ओडिशा के शहर पुरी की रहने वाली प्रियंका सेनापति एक लोकप्रिय ट्रैवल व्लॉगर हैं, जो ‘Prii_vlogs’ नामक यूट्यूब चैनल पर देश-विदेश की यात्राओं से जुड़े वीडियो साझा करती हैं। यूट्यूब पर उनके करीब 14,600 सब्सक्राइबर्स हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर उनके 20,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब की यात्रा की थी, जिसे उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाई।
जांच के घेरे में कैसे आईं प्रियंका
प्रियंका सेनापति का नाम जांच में तब आया जब यह बात सामने आई कि वह ज्योति मल्होत्रा की परिचित थीं और कथित रूप से उनके साथ संपर्क में भी थीं। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका ने खुद स्वीकार किया कि वह यूट्यूब के ज़रिए ज्योति के संपर्क में आई थीं, लेकिन उन्हें ज्योति मल्होत्रा के किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी नहीं थी। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया, "ज्योति मेरी एक यूट्यूबर मित्र थीं। मुझे नहीं पता था कि वह पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रही हैं। यदि मुझे इसके बारे में कुछ भी पता होता, तो मैं उससे दूर ही रहती। यदि किसी भी जांच एजेंसी को मेरी आवश्यकता हो, तो मैं पूरा सहयोग करूंगी। राष्ट्र सर्वोपरि है। जय हिंद।
पुलिस क्या कह रही है?
पुरी के एसपी विनीत अग्रवाल ने बयान दिया है कि, "हम मामले की गंभीरता को देखते हुए सत्यापन कर रहे हैं। अन्य राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। यदि कोई तथ्य प्रियंका सेनापति के संबंध में सामने आता है, तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
करतारपुर यात्रा से जुड़ा है मामला
प्रियंका सेनापति ने कुछ महीने पहले पाकिस्तान के करतारपुर कॉरिडोर की यात्रा की थी और यह वीडियो उन्होंने 'पाकिस्तान में उड़िया लड़की' शीर्षक से साझा किया था। इसी यात्रा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या इस दौरान कोई संदेहास्पद गतिविधि हुई? हालांकि, उनके परिवार ने स्पष्ट किया है कि यह यात्रा वैध दस्तावेजों के साथ की गई थी और वह केवल एक ट्रैवल ब्लॉगर के तौर पर गई थीं। Youtuber Priyanka Senapati