
kanpur Dengue Fever[/caption]
कानपुर मेडिकल कॉलेज के डॉ नवनीत सहगल के अनुसार डेंगू फीवर एक तरीके का वायरल फीवर है, जो मादा मच्छर एडीज एजिप्टटी के काटने से फैलता है। इस मच्छर की खासियत यह है कि यह दिन में ही काटता है। सूर्याेदय के 2 से 3 घंटे बाद और सूर्यास्त के 2 से 3 घंटे पहले काटता है। इस समय हमें मच्छर के काटने सेबचाव पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
kanpur Dengue Fever डेंगू का वायरस मूल रूप से 4 तरह का होता है। सीरो टाइप डन 2 और डन सीरोटाइप 4 ज्यादा खतरनाक होता है। डेंगू वाले मच्छर के किसी इंसान को काटने के बाद डेंगू का वायरस इंसान के ब्लड में 2 से 7 दिनों तक रहता है। डॉ नवनीत सहगल के अनुसार डेंगू बुखार के लक्षण मच्छर के काटने के 4 से 7 दिनों में दिखते हैं। बुखार अकसर तेज होता है और दिन में चार पांच बार आता है। डेंगू बुखार तकरीबन 7 से 10 दिनों तक बना रहता है और अपने आप ठीक हो जाता है। बुखार से प्रभावित 10 फीसदी को ही हॉस्पिटल ले जाने की जरूरत होती है।