
Kanpur Effect पिछले दिनों कानुपर में हुए विवाद के बाद अब खबर यूपी के बरेली से आई है, जहां पर एक मुस्लिम धर्मगुरु ने आगामी 10 जून को एक बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी है। बताया जाता है कि यह प्रदर्शन भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा दिए गए विवादित बयान और उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर किया जा रहा है। प्रशासन इस प्रदर्शन को टालने की कोशिश कर रहा है और आगामी 3 जून तक बरेली में निषेधाज्ञा यानि धारा 144 लागू कर दी गई है।
मुस्लिम धर्मगुरु और आईएमसी अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने आगामी 10 जून को बरेली के इस्लामियां कालेज मैदान में धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पैगंबर ए इस्लाम की शान में गुस्ताखी करने वाली भाजपा की प्रवक्ता नुपुर शर्मा की गिरफ्तार हो जाती है तो वह इस धरना-प्रदर्शन का ऐेलान वापस ले लेंगे। गिरफ्तारी न होने पर प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने मस्जिदों से ऐलान करवाकर भारी संख्या में कॉलेज मैदान पर जुटने की अपील की है। शनिवार को डीएम के धारा 144 लागू करते ही धरना-प्रदर्शन से सख्ती से निपटने के संकेत मिल गये हैं। धारा 144 आगामी 9 जुलाई तक लागू रहेगी। शुक्रवार रात को वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने बरेली के अफसरों से सीधी बात की। अधिकारी बात कर मौलाना से प्रदर्शन टालने की कवायद में जुटे हैं। शनिवार रात तक अफसरों को सफलता नहीं मिली है।
आपको बता दें कि कानपुर जिले के बेकनगंज क्षेत्र में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुई सा में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। कानपुर हिंसा की साजिश किन-किन लोगों ने रची है, इसको लेकर भी पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस ने हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता हयात हाशमी समेत अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक 36 लोगों की पहचान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस संदिग्धों के मंसूबों की जांच कर रही है। अब तक की जांच से स्पष्ट हुआ है कि कुछ लोगों ने हिंसा भड़काने की कोशिश की।