विज्ञापन

Kanpur Good News[/caption]
Kanpur Good News
अटल बिहारी बाजपेई रिसर्च सेंटर में इस हाथ को तैयार किया गया है। यह हाथ आम इंसानों की तरह ही काम करेगा। प्रोजेक्ट असिस्टेंट पंकज यादव ने बताया कि लैब इंचार्ज श्रीनाथ द्विवेदी के नेतृत्व में इलेक्ट्रॉनिक्स के बच्चे अमन, धात्री, तृप्ति ने मिलकर इस प्रोजेक्ट पर काम किया है। यह प्रोजेक्ट 8 माह पूर्व शुरू हुआ था। दो चरणों में इसकी टेस्टिंग की जा चुका है। तीसरी टेस्टिंग करने के लिए हाथ तैयार है। इन टेस्टिंग में जो भी कमियां आई उन्हें दूर कर लिया गया है। माना जा रहा है कि छह माह के अंदर इसे तैयार कर लिया जाएगा और मार्केट में भी उतार दिया जाएगा। यह दिव्यांगों के लिए वरदान साबित होने वाला है।
विज्ञापन