
Kanpur News: Blast while repairing transformer, 5 electricians injured[/caption]
एक दिन पूर्व दिया था सुरक्षा का ज्ञापन
केस्को संविदा बिजली कर्मचारी संगठन के महामंत्री दिनेश सिंह ने बताया कि एक दिन पूर्व ही इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अवगत कराया गया था। बिजली संविदा कर्मचारी के निष्कासन के बाद भी उनसे काम कराने का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे में बिजली का काम करते वक्त हादसा या घटना होने पर किसकी जिम्मेदारी होगी। ज्ञापन देने के दूसरे दिन ही बैराज पर काम करने के दौरान संविदा कर्मचारियों के साथ घटना हो गई, जिसमें सिर्फ एक संविदा कर्मचारी ड्यूटी पर था। अन्य चार निष्कासित चल रहे थे ।