
Kanpur News[/caption]
जेल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके लिए सजायाफ्ता कैदियों की एक टीम बनाई जा रही है, जिनकी भाषा और लहजा दोनों अच्छा हो। उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जेल में रेडियो के लॉचिंग की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इसे स्वतंत्रता दिवस पर लॉन्च किया जाएगा। कैदियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का लक्ष्य रखते हुए प्रत्येक बैरक में स्पीकर और सिस्टम लगाए गए हैं, जिससे कैदी प्रतिदिन सुबह और शाम रेडियो के माध्यम से स्वस्थ मनोरंजन प्राप्त कर सकेंगे।