Kanpur News : कानपुर में 200 करोड़ के हाउसिंग प्रोजेक्ट के नाम पर फ्रॉड, एक फ्लैट 4 लोगों को बेचा
Kanpur News: Fraud in the name of 200 crore housing project in Kanpur, sold a flat to 4 people
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:42 AM
Kanpur News : यूपी के कानपुर में फ्लैट बनाने के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। 600 फ्लैट के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की गई। इसमें फ्लैट खरीदने के नाम पर बुकिंग अमाउंट देने वाले भी परेशान घूम रहे हैं। प्रेस वार्ता कर पीड़ितों ने जानकारी दी।
Kanpur News :
फर्म बनाकर जनता से धोखा
शहर में फ्लैट बना रही निजी कंपनी के पार्टनर ने ही कंपनी के अन्य तीन पार्टनर समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट कराई है। कोतवाली थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वादी का आरोप है कि फर्म बनाकर आम लोगों के साथ धोखा किया जा रहा है। लगभग 50 करोड़ रुपए बुकिंग के नाम पर लिए गए। उन्होंने पार्टनरशिप तोड़ी तो उन्हें चेक से भुगतान किया गया। चेक भी बाउंस हो गए। इस मामले में भी कोर्ट में परिवाद दर्ज कराए गए हैं।
600 फ्लैट बनाए जाने थे
चकेरी स्टेशन रोड निवासी तेज नारायण सिंह ने बताया कि फरवरी 2014 को छोटी धनटौली, नागपुर निवासी परेश भिड़े ने आकर यहां पर 200 करोड़ के प्रोजेक्ट में काम करने का प्रस्ताव रखा। जुलाई 2014 में परेश भिड़ ने कंपनी पंजीकृत कराई। उसका पंजीकृत कार्यालय नागपुर व कॉरपोरेट ऑफिस सिविल लाइंस में खोला गया।
कंपनी के निदेशक मंडल में परेश भिड़े, उनकी बेटी नेहा, तेज नारायण सिंह, अनूप सिंह को बनाया गया।उन्होंने 18 बीघा मेहरबानसिंह पुरवा की जमीन कंपनी को दी। यहां पर चार ब्लाक में लगभग 600 फ्लैट बनाने का ब्लू प्रिंट बनाया गया। ब्लाक ए में निर्माण कार्य भी शुरू किया गया।
4.5 करोड़ के चेक बाउंस
2017 में तेजनारायण की जमीन के कागजात रखकर बैंक से छह करोड़ रुपए का ऋण लिया गया। तेज नारायण ने आरोप लगाया कि उनके पास कई फ्लैट की बुकिंग कराने वाले पहुंचे। कई के फ्लैट 2 बार 4 बार भी बेचे गए। उन पर लोन भी हुआ।
तेजनारायण का कहना है कि लगाया कि लगभग 50 करोड़ आम आदमी से लेकर बुकिंग की बात सामने आई तो पार्टनरशिप खत्म कर दी। कंपनी ने 4.5 करोड़ रुपए के 9 चेक दिए। चेक बाउंस हो गए तो इस मामले में कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया गया।
एक फ्लैट कई बार बेच दिया
अधिवक्ता के साथ आए फ्लैट खरीदने वाले सतीश गुरनानी, उमेश कुमार श्रीवास्तव, विजय सिंह चंदेल, जदुवीर सिंह, रवि श्रीवास्तव, राकेश शुक्ला, सुनील कुशवाहा आदि ने आरोप लगाया कि फ्लैट का भुगतान करने के बाद भी सुविधाएं नहीं मिल रही है। एक फ्लैट को कई-कई बार बेचा गया। कई का पैसा वापस किया गया।
[caption id="attachment_76744" align="aligncenter" width="407"] Press Conference[/caption]