Kanpur News: 20 साल से खाली नहीं किया सरकारी आवास, वसूले जाएंगे 15 लाख
Kanpur News:
भारत
RP Raghuvanshi
13 Apr 2023 04:13 PM
Kanpur News: कानपुर में सरकारी आवास में कब्जा करके रह रहे 11 पूर्व सरकारी अफसर व कर्मचारियों को हटाया जाएगा। उनसे 15 लाख रुपए की रिकवरी की जाएगी। इसका आदेश डीएम ने जारी कर दिया है। जल्द ही सभी आवासों को खाली कराकर कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
सरकारी कर्मियों से आवास खाली कराकर, वसूले जाएंगे 15 लाख
सरकारी आवास को लेकर शिकायत होने के बाद डीएम ने जांच कराई तो अवैध कब्जे के खेल का पर्दाफाश हो गया। अब सभी आवासों को नोटिस जारी करके खाली कराया जाएगा। अगर आवास को रह रहे लोगों की ओर से खाली नहीं किया गया तो पुलिस बल के साथ खाली कराए जाएंगे। आवास खाली कराने के लिए एसीएम-6 और दो एसीपी समेत तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है।
20 साल से एक ही आवास में रह रहे, शिकायत के बाद खुली पोल
कानपुर में सरकारी आवास पाने की चाह रखने वालों की लंबी फेहरिस्त है। इन आवासों को बीस-बीस साल से कई अधिकारी और कर्मचारियों ने खाली ही नहीं किए हैं। कई तो ट्रांसफर होने के बाद भी इन आवासों में जमे हुए हैं और कई तो रिटायर होने के बाद आवास नहीं छोड़ रहे हैं।
इन लोगों से खाली कराए जाएंगे आवास
अधिकारी व कर्मचारी- जुर्मानारिटायर वरिष्ठ सहायक जगवीर सिंह- 1.51 लाख।बर्खास्त लिपिक कार्तिकेय यादव- 44 हजार।उर्दू अनुवादक फरहाना बेगम- 1.10 लाख।रिटायर लिपिक उमेश बहादुर- 12 हजार।बर्खास्त अमीन हैदर नकवी- 1.18 लाख।बर्खास्त लिपिक विनीत तिवारी- 1.25 लाख।ट्रांसफर एसडीएम व्यास नारायण- 82 हजार।ट्रांसफर उद्यान अधिकारी सीपी अवस्थी- 27 हजार।ट्रांसफर एपीओ जय हिन्द त्रिपाठी- 2.31 लाख।रिटायर लिपिक जगदीश यादव- 17 हजार।रिटायर वरिष्ठ सहायक हरीश नाथ पांडेय- 6.17 लाख।