Kanpur News: कानपुर में मेट्रो गो स्मार्ट कार्ड लॉन्च: मुंबई के बाद यूपी का पहला शहर
Kanpur News:
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:36 AM
Kanpur News: यूपी का कानपुर ,मुंबई के बाद पहला शहर बन गया है, जहां मेट्रो गो स्मार्ट कार्ड लांच किया गया है। कानपुर में मंगलवार को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने मेट्रो के वन नेशन वन कार्ड की तर्ज पर गो स्मार्ट कार्ड यात्रियों की सुविधा के लिए लॉन्च किया। इससे पहले मुख्य सचिव ने मोतीझील मेट्रो स्टेशन से लेकर आईआईटी स्टेशन तक सफर भी किया। आईआईटी स्टेशन के अंदर मेट्रो के गो-कार्ड को लॉन्च किया गया।
मेट्रो, बस, पार्किंग, रीटेल सेवाओं के लिए भी इस कार्ड का प्रयोग किया जा सकेगा
मुख्य सचिव ने बताया कि यूपी में कानपुर मेट्रो पहली ऐसी मेट्रो हैं, जहां वन नेशन, वन कार्ड की तर्ज पर मेट्रो स्मार्ट गो कार्ड को लॉन्च किया गया है। इससे पहले मुंबई में इस तरह के कार्ड दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि आगरा में जल्द ही मेट्रो का शुभारंभ किया जाएगा।
Kanpur News: 100 रुपए में बनेगा एनसीएमसी कार्ड
मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक, 100 रुपए में एनसीएमसी कार्ड (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) बनवाने के लिए देने होंगे। ये नॉन-रिफंडेबल होंगे। कार्ड में न्यूनतम रिचार्ज 100 रुपए और अधिकतम 2 हजार रुपए तक रिचार्ज करा सकेंगे। इसे मेट्रो स्टेशन के काउंटर, टिकट वेंडिंग मशीन, इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या मेट्रो के मोबाइल एप द्वारा रिचार्ज किया जा सकेगा। यूपीएमआरसी और बैंकों की वेबसाइट से भी रिचार्ज कर सकेंगे।
देशभर के किसी भी परिवहन में कर सकेंगे प्रयोग
कानपुर में बने मेट्रो गो कार्ड को देश के किसी भी परिवहन सेवा में प्रयोग किया जा सकेगा। यह एक इंटर-ऑपरेबल ट्रांसपोर्ट कार्ड है। एनसीएमसी स्वीकार करने वाले देश के दूसरे मेट्रो, बस, पार्किंग, रीटेल सेवाओं के लिए भी इस कार्ड का प्रयोग किया जा सकेगा।
Kanpur News: एनसीएमसी कार्ड की विशेषताएं
कानपुर मेट्रो के इस डेबिट या क्रेडिट कार्ड का स्मार्ट कार्ड के रूप में भी उपयोग किया जा सकेगा। इसे लेने के बाद यात्रियों को अलग से टिकट खरीदने की कोई आवश्यकता नहीं होगी।कार्ड से हर यात्रा पर 10 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। लाइन में भी नहीं लगना पड़ेगा। अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड को स्मार्ट कार्ड की तरह प्रयोग कर सकेंगे।23 बैंक पहले ही अपने ग्राहकों को एनसीएमसी कार्ड प्रदान कर रहे हैं। सबसे ज्यादा बैंक कानपुर मेट्रो में ये सुविधा प्रदान कर रहे हैं। एनसीएमसी कार्ड से मेट्रो में यात्रा के लिए क्यूआर टिकट खरीदने की सुविधा होगी।