
एसीपी बोले- जल्द किया जाएगा बरामद
परिजनों ने कल्याणपुर थाने में बच्ची चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी कल्याणपुर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर बच्ची की तलाश में थाने की टीम को रवाना किया गया है। जल्द बरामद करने का दावा किया है।
हंगामे के बाद हरकत में आई पुलिस
बेटी चोरी होने के बाद सुषमा रोते-रोते कई बार बेहोश हुई। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस हीलाहवाली करती रही। इस पर परिजनों ने हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। परिजनों के अनुसार बच्ची चोरी होने की सूचना पुलिस को देने के बाद भी उसे खोजने में तेजी नहीं दिखाई गई।