
1500 से 2000 रुपये चार्ज
युवकों से एक बार में 1500 से 2000 रुपये चार्ज लिए जाते हैं। एक दिन में 10 से 20 युवक हर स्पा सेंटर में पहुंचते थे। स्पा सेंटर के संचालकों ने कॉम्प्लेक्स में पूरा अपार्टमेंट किराये पर ले रखा है। सूत्रों के अनुसार स्पा सेंटर का संचालन करने के लिए मकान मालिक को 40 से 70 हजार रुपये प्रति माह तक का किराया चुकाया जा रहा था। इसके पहले 15 अक्तूबर 2022 को पुलिस ने रावतपुर थाना क्षेत्र में देह व्यापार का पर्दाफाश किया था। एडीसीपी अंकिता शर्मा ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी, जिस पर कार्रवाई की गई है।