Kanpur News : कानपुर में सामजिक संस्था ने 9 कैदियों को कराया रिहा
Kanpur News: Social organization released 9 prisoners in Kanpur
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 03:04 AM
Kanpur News : कानपुर। यूपी के कानपुर कारागार जेल में बंद 9 कैदियों को समाज सेवी संस्था ने जुर्माने की रकम भरकर रिहा कराया। सजा पूरी होने के बाद जुर्माने की रकम ना भर पाने की वजह से यह कैदी जेल में ही बंद थे। बुधवार की शाम सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कैदियों को जिला कारागार से रिहा कर दिया गया।
Kanpur News :
जुर्माना ना जमा करने पर थे बंद
जुर्माने की रकम ना जमा कर पाने की दशा में 9 बंदी सजा काट रहे थे। स्वयंसेवी सामाजिक संस्था नानक वेलफेयर सोसाइटी ने जुर्माने की रकम जमा कर कैदियों को रिहा कराया है। जेल अधीक्षक बीडी पांडे ने बताया कि संस्था के चेयरमैन जिम्मी भाटिया एवं ह्यूमन फाउंडेशन की चेयरमैन आदित्य शुक्ला ने जिला कारागार में संपर्क किया था। जिसमें ऐसे लोग जिनकी सजा पूरी हो गई है, लेकिन जुर्माने की रकम जमा ना किए जाने की वजह से वह अभी भी सजा काट रहे हैं। ऐसे लोगों को संस्था ने आजाद कराया।
अपराध न करने की दिलाई गई शपथ
इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी होने संबंधी सभी कार्य को पूरा कर जिला जेल से 9 कैदियों को रिहा किया गया है। जिनमें फैसल, अखिल दानिश, आशीष राठौर, मोहम्मद दानिश, रोहन भास्कर, संदीप कश्यप, राम बाबू शाह, अफसर खान शामिल है। संस्था के द्वारा रिहा कराए गए कैदियों को संकल्प दिलाया गया कि भविष्य में कभी भी वह किसी भी तरह का अपराध नहीं करेंगे।
सजा पूरी होने पर बंद थे इसलिए रिहा कराया
सामाजिक संस्था से जुड़ी आदिति शुक्ला ने बताया कि संस्था ने जेल में बंद ऐसे कैदियों के बारे में पता किया। जिनकी अपराध की श्रेणी बड़ी ना हो जब पता चला कि उनकी सजा पूरी हो गई है, केवल जुर्माने की वजह से वह अभी भी जेल में बंद है, तो संस्था ने कैदियों को जुर्माने की रकम भर कर रिहा कराने का फैसला लिया।