
Kanpur News फिल्म थ्री इडियट्स का वह सीन जिसमें आमिर खान और उसके साथी एक बच्चे की सांस न चलने पर ऑल इज वेल बोलते ही बच्चे की सांस चलने लगती है। कुछ इसी तरह का करिश्मा उत्तर प्रदेश के कानपुर में देखने को आया है। यहां पर एक न्यू बोर्न बेबी की सांस नहीं चल रही थी। जिस पर मेडिकल के छात्रों ने फिल्म थ्री इडियट्स का आइडिया अपनाया और ऑल इज वेल बोलने लगे और फूंक मारी, जिसके कुछ देर बाद ही बच्चा तेजी से रोया और उसकी सांसें चलने लगी।
यह मामला कानपुर के हैलट अस्पताल का है। यहां पर कानपुर देहात निवासी महिला संध्या को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया था। यहां के न्यूरो साइंसेज विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि महिला की हालत नाजुक थी और महिला चिकित्सक को बुलाने का समय भी नहीं था। इसलिए एमसीएच छात्रों ने नर्स के साथ प्रसव कराया।
जिस वक्त संध्या ने एक बच्चे को जन्म दिया तो बच्चे की सांस नहीं चल रही थी। न ही बच्चा पैदा होने के बाद अन्य बच्चों की तरह रोया। यह देखकर नर्स और एमसीएच छात्र दंग रहे गए। सभी बच्चे की इस गंभीर हालत को देखकर चिंतित हो गए। इस पर छात्रों ने फिल्म थ्री इडियट्स की तरह कई बार ऑल इज वेल बोला और फूंक मारी, जिसके थोड़ी ही देर बाद बच्चा जोर जोर से रोने लगा और उसकी सांसे भी चलने लगी।
मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने विभाग को बधाई दी है। इस तरह से ये मामला थ्री इडियट की फिल्म का एक हकीकत उदाहरण बन गया। अब बच्चे को बाल रोग अस्पताल के एनआईसीयू में और उसकी मां को जच्चा-बच्चा अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।
film kali controversy : क्या चाहते हो सिर तन से जुदा हो, एक संत की चेतावनी