Kanpur News : सिपाही को हेलमेट ना लगाना पड़ा महंगा, कटा एक हजार का चालान
Kanpur News: The expensive soldier was fined one thousand for not wearing a helmet
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:01 AM
Kanpur News : कानपुर की सड़कों पर अगर आप वाहन लेकर चल रहे हैं। तो अब आप हो जाइए सावधान और यातायात नियमों का रखें ध्यान। क्योंकि अब आम हो या खास फिर चाहें पुलिसकर्मी ही क्यों न हों यातायात नियम सबके लिए बराबर हैं। सभी को यातायात नियम का पालन करना पड़ेगा नहीं तो जुर्माने के लिए तैयार रहें।
Kanpur News :
टाटमिल चौराहे पर डीसीपी ट्रैफ़िक के चेकिंग अभियान मे वर्दीधारी सिपाही फंस गया। नियमो का उल्लंघन कर रहे सिपाही को डीसीपी ने उसे रोका और पूछताछ कर 1 हजार का चलान कर दिया। मंगलवार को डीसीपी ट्रैफ़िक रवीना त्यागी टाटमिल पर ट्रैफिक व्यवस्था देखने पहुची थी । चौराहे पर बने नये कॉरिडोर के प्रति लोगो को जागरुक कर रही थीं । इसी दौरान बिना हेलमेट बाइक से एक सिपाही उन्हे आता दिखा । जिसको देखकर डीसीपी ट्रैफिक ने तत्काल सिपाही को रोक लिया और जमकर फटकार लगाई।
डीसीपी ने सिपाही से हेलमेट के बारे मे पूछा तो उसके पास कोई जवाब नही था। जब पोस्टिंग के बारे मे उससे पूछा गया तो उसने खुद को लखनऊ मे तैनात बताया। इसके पहले वह कुछ भी बोल पाता डीसीपी ने उसका 1 हजार का चालान काट दिया। इससे तीन दिन पूर्व डीसीपी ने एक सिपाही का पांच हजार रूपये का चालान कर दिया था। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि यातायात नियम का पालन सभी को करना है। फिर चाहे वह पुलिसकर्मी ही क्यों ना हो। जो भी यातायात नियम का पालन नहीं करेगा। उसके ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा।