Kanpur News : जवान ने किया ट्रेन में जमकर हंगामा ,पार्सल ट्रॉली पर लादकर लाना पड़ा
Kanpur News: The jawan created a ruckus in the train, had to be brought on a parcel trolley
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 06:45 AM
Kanpur News : नई दिल्ली से कामाख्या जा रही एनई एक्सप्रेस मे एक बीएसफ जवान ने शराब पीकर नशे मे धुत होकर खूब हंगामा किया ।यात्रियों ने रेलवे कण्ट्रोल रूम को सूचना दी कि कोच में सेना की वर्दी में एक जवान नशे में यात्रियों के साथ अभद्रता कर रहा है। आती-जाती महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार कर रहा है।उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई । शिकायत करने पर टीटीई ने कंट्रोल रुम को सूचना दी ।प्लेटफार्म पर जब तक जीआरपी के पुलिस कर्मी पहुचें तब तक ट्रेन चल चुकी थी,पर चलती ट्रेन मे भी जवान का उत्पात कम ना हुआ तो यात्रियों ने चेन पुल कर दी ।ट्रेन स्टेशन पहुँची तो डिप्टी एसएस के साथ आरपीएफ और जीआरपी ने मौके पर पहुँच कर उस नशे मे धुत जवान को ट्रेन से उतार लिया पर नशे के कारण उसे वहाँ से ला नही पायी ।इसके बाद जवान के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसके विभाग को सूचित किया।
Kanpur News :
फिर जीआरपी के जवान वहाँ पर पार्सल ट्रॉली ले कर आये और उस ट्रॉली मे उसे लिटा कर ले आये।जहां थोड़ी देर मे उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया जिसमे अल्कोहल की पुष्टि हुई । इस पूरेप्रकरण में यात्रियों को बहुत परेशानी हुई। ट्रेन खपरा मोहाल पुल के पास 32 मिनट खड़ी रही।बंगाल निवासी विकास वर्मन छुट्टी पर घर जाने को आनंद विहार से एनई के बी 4 कोच मे सवार हुए ,जहां रास्ते में उस ने शराब पीली और नशे मे बेसुध हो गया।नशे मे होने के कारण उसने ट्रेन मे हंगामा शुरू कर दिया।बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति सीआरपीएफ(CRPF) का जवान है
फिलहाल जीआरपी ने मेमू के आधार पर कार्रवाई कर रही है और साथ ही उसकी यूनिट और परिजनों को सूचना दे दी गई है।वहाँ के प्रभारी आर के द्विवेदी ने बताया की अल्कोहल की पुष्टि होने के बाद चालान कर दिया गया है ।इस चक्कर मे ट्रेन काफी लेट हो गयी ।ट्रेन 14:47 बजे रवाना हो सकी।