Kanpur News : कानपुर में मेट्रो स्टेशन के नीचे जला ट्रक, कंपनी से होगी वसूली
Kanpur News : Truck burnt under metro station in Kanpur
भारत
चेतना मंच
05 Apr 2023 10:32 PM
Kanpur News : कानपुर। यूपी के कानपुर में मेट्रो स्टेशन के नीचे बुधवार सुबह नगर निगम के डंपर में चलते-चलते आग लग गई। डंपर से आग की लपटे उठती देख चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक जलकर राख हो गया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। वही सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पंहुचकर आग पर काबू पा लिया।
Kanpur News :
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। प्राथमिक जांच में डंपर के इंजन में हुए शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। कानपुर विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के नीचे पॉलिटेक्निक चौराहा की ओर से आ रहे नगर निगम के डंपर में इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। जिसपर चालक व परिचालक गाड़ी रोककर निरीक्षण करने लगे, तभी अचानक गाड़ी से आग की लपटे बाहर आने लगी।
यातायात रहा पूरी तरह बाधित
इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। कल्याणपुर इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत के बाद डंपर में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। घटना के संबंध में नगर निगम के अधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई। चालक व परिचालक से घटना के संबंध में पूछताछ के बाद ही आग लगने का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा।
मेट्रो के बज उठे फायर अलार्म
कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन के ठीक नीचे आग लगने से मेट्रो के फायर अलार्म बज उठे। इससे वहां तैनात गार्ड और अन्य स्टाफ में भी हड़कंप मच गया। हालांकि आग के चलते मेट्रो का संचालन प्रभावित नहीं हुआ। मेट्रो के फायर फाइटिंग सिस्टम से ही आग पर काबू पाया गया। मेट्रो स्टेशन के नीचे लगी लाइटें जल और तकनीकी समान जल गया।
केबिन में धुआं भरा तो पता चला
नगर निगम के रबिश प्रभारी रहमान ने बताया कि ड्राइवर भानुप्रताप रोड स्वीपिंग ट्रक चला रहे थे। ड्राइवर के मुताबिक सुबह करीब साढ़े 6 बजे मेट्रो स्टेशन के नीचे सफाई कर रहे थे। गाड़ी चलने के दौरान ड्राइवर केबिन में धुआं भरने लगा, गाड़ी से फौरन उतरकर देखा तो इंजन में आग लग चुकी थी। गाड़ी में पानी की व्यवस्था रहती है, लेकिन टैंक में पानी न होने के चलते नहीं चल सका।
प्राइवेट कंपनी से होगी वसूली
नगर निगम के पर्यावरण अभियंता आरके पाल ने बताया कि नगर निगम के पास 6 बड़ी रोड स्वीपिंग मशीनें हैं। सभी 6 जोनों में एक-एक मशीन दी गई है। प्राइवेट फर्म जिरफान प्रा. लि. के पास इन गाड़ियों के संचालन का टेंडर है। गाड़ी जलने की तकनीकी जांच की जाएगी। कंपनी से वसूली होगी।