
Adoption woman Varsha and daughter Vijeta with her.[/caption]
गोदनामा की जांच के बाद होगा फैसला
एसीपी अकमल खान का कहना है कि अब गोदनामा की रजिस्ट्री ऑफिस से जांच कराई जा रही है। गोदनामा की जांच पूरी होने के बाद मामले में फैसला होगा। गोदनामा अगर सही निकला तो उसे कैंसिल नहीं किया जा सकता है। बेटी गोद लेने वाले दंपति के पास ही रहेगी। अगर गोदनामा में कोई फ्रॉड पाया गया तो बच्ची उनके मूल माता-पिता को वापस की जाएगी। एसीपी ने बताया कि पूरे मामले में बच्ची की कहीं भी कोई खरीद-फरोख्त नहीं हुई है। सहमति से बच्ची को गोद दिया गया था, लेकिन बाद में दंपति अब उसे वापस लेना चाहते हैं, लेकिन गोदनामा करने के बाद उसे कैंसिल करने का कोई प्रावधान नहीं है। बच्ची को गोद लेने वाले दंपति ने करीब 20 कॉल डिकॉर्डिंग का ऑडिया दिया है। इसकी जांच में धोखाधड़ी या अपहरण करने जैसा कोई भी मामला सामने नहीं आया है। रिकॉर्डिंग से साफ है कि बच्ची को गोद दिया गया है।