Kanpur News : कानपुर विवि के कुलपति प्रो. विनय पाठक बने एआईयू के वाइस प्रेसीडेंट
Kanpur News: Vice Chancellor of Kanpur University, Prof. Vinay Pathak became the Vice President of AIU
भारत
RP Raghuvanshi
27 Mar 2023 04:17 PM
Kanpur News : कानपुर। यूपी के कानपुर की छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक को एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज का वाइस प्रेसिडेंट चुना गया है। गुवाहाटी में एआईयू की बैठक में इस सम्बन्ध में फैसला लिया गया है। तीन दिवसीय एआईयू के इस वार्षिक सम्मेलन में देश भर के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने हिस्सा लिया। प्रो. पाठक को सर्वसम्मति से इस प्रतिष्ठित संघ का वाइस प्रेसिडेंट चुना गया। भारतीय विश्वविद्यालय संघ भारत के विश्वविद्यालयों का दुनिया भर में प्रतिनिधित्व करता है।
Kanpur News :
गुवाहाटी में वार्षिक कॉन्फ्रेंस
इस वर्ष भारतीय विश्वविद्यालय संघ की तीन दिवसीय एनुअल कॉन्फ्रेंस 23 से 25 मार्च तक गुवाहाटी में हुई। इसमें देश भर के यूनिवर्सिटी के कुलपतियों, शिक्षाविदों एवं प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। कॉन्फ्रेंस में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत असम के राज्यपाल एवं शिक्षा जगत की बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। कान्फ्रेंस के दौरान ही एआईयू का चुनाव हुआ और प्रो. पाठक को वाइस प्रेसिडेंट चुना गया। इस पर प्रो. विनय पाठक को देश भर के कुलपतियों, प्रोफेसर्स, विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों ने शुभकामनाएं दी।
हायर एजूकेशन के लिए काम करता है एआईयू
भारतीय विश्वविद्यालय संघ पूरे देश में विश्वविद्यालयों में बेहतर अकादमिक माहौल के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए प्रतिबद्ध है। एआईयू के माध्यम से यूनिवर्सिटीज के मध्य सांस्कृतिक, अकादमिक,स्पोर्ट्स, शोध, अकादमिक गतिविधयों के उच्च स्तरीय कंपटीशिन आयोजित कराए जाते हैं। साथ ही यह संघ विश्वविद्यालयों के एक साथ मिलकर कार्य करने के लिए अवसर उपलब्ध कराता है|