Kanpur suicide news : संदेहजनक स्थिति में मकान की तीसरी मंजिल से कूदी एलएलबी की छात्रा की मौत
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:49 PM
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हरजेंदर नगर की यह घटना (Kanpur suicide news) किराए पर रहने वाली एक छात्रा से जुड़ी हुई है जिसने मकान की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। किसी तेज़ आवाज़ के सुनाई देने पर आस पास के लोगों ने जब बाहर जा कर देखा तो उन्हें छात्रा खून से लथपथ दिखी। आनन-फानन में उसे काशीराम अस्पताल ले जाया गया किन्तु डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक छात्रा माल रोड के बीएनडी कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस एवं फॉरेन्सिक विभाग की टीम ने जरुरी साक्ष्य इक्क्ठा किये। पुलिस ने मकान में रहने वाले अन्य लोगों से भी इस घटना ( Kanpur suicide news) के सन्दर्भ में बातचीत की तो पता चला की छात्रा का नाम रजनी बाथम है और वह मूलतः गुजरात की रहने वाली है। पिता का नाम सुभाष बाथम बताया जा रहा है। पूछताछ पर यह मालूम हुआ कि रजनी चार माह पूर्व ही हरजेंदर नगर में रामबाबू के मकान में किराए पर रहने के लिए आयी थी।
क्या है पूरी घटना?
रामबाबू की बहु श्वेता ने बताया कि वे गुरुवार को बच्चे को लेने के लिए स्कूल गयी हुई थी तभी रजनी मकान की ऊपरी मंजिल पर गयी और वहां से छलांग लगा दी। छत से मृतक छात्रा का मोबाइल एवं उसकी चपप्लें बरामद हुई हैं। घटना ( Kanpur suicide news) के बारे में पुलिस यह कयास लगा रही है कि छात्रा ने किसी से फोन पर बातचीत करने के बाद जान देने के लिए छलाँग लगाई होगी। फिलहाल अभी सुसाइड के पीछे का कोई पुख्ता कारण सामने नहीं आ सका है।
मृतक छात्रा के परिजनों को घटना ( Kanpur suicide news) के बारे में पुलिस के द्वारा जानकारी दे दी गयी है। और पुलिस मकान के अन्य किरायेदारों से भी बात कर रही है।