Kanpur : लड्डू हिन्दुओं की पारंपरिक मिठाई है पूजा पाठ से लेकर शादी ब्याह,तीज त्योहार सभी मे लड्डुओं का प्रयोग होता है ।कानपुर मे जब लड्डू की बात होती है तो 'ठग्गू के लड्डू' का जिक्र जरुर होता है । ये टैगलाइन "ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको हमने ठगा नहीं" मशहूर मिठाई की दुकान 'ठग्गू के लड्डू' की है ।इन लड्डुओं का दीवाना हर कोई है नेता हो या अभिनेता,अटल बिहारी वाजपेयी और अमिताभ बच्चन सभी इसे पसंद करते है ।
Kanpur :
'ठग्गू के लड्डू' की दुकान के मालिक प्रकाश पांडेय बताते है कि उनके पिता राम अवतार पांडेय ने यह दुकान करीब 50 साल पहलें खोली थी।वे घाटमपुर ब्लॉक के परौरी गांव के निवासी थे।वे महात्मा गांधी के अनुयायी थे और उनकी सार्वजनिक सभाओं में रोज़ जाते थे।एक भाषण मे गांधी जी ने चीनी को सफेद जहर कहा था।गांधी जी की ये बात राम अवतार के जहन मे थी।उनके लड्डू चीनी से ही बनते थे इसलिये अपने ग्राहकों के प्रति ईमानदार रहने का फ़ैसला किया और ग्राहकों को चीनी के दुष्प्रभावों के बारे में चेतावनी देने के लिए अपनी दुकान का नाम ‘ठग्गू के लड्डू’ रख लिया।लोगो को पता हो की जो लड्डू वो खा रहे है वो चीनी के बनें हुए है और उससे उन्हें नुकसान हो सकता है ।
'ठग्गू के लड्डू' और बदनाम कुल्फ़ी:
'ठग्गू के लड्डू' का नाम उस समय ज्यादा फेमस हुआ जब 2005 मे यहां फिल्म बंटी और बबली की शूटिंग हुई थी।इस फिल्म मे मशहूर मिठाई की दुकान 'ठग्गू के लड्डू' को दिखाया गया था।इस समय मिठाई की दुकान मे दो चीजें फेमस है ।एक 'ठग्गू के लड्डू' दूसरा बदनाम कुल्फ़ी और दोनो ही चीजें स्वाद मे बेहतरीन है ।दुकान के मालिक का कहना है की जिसका नाम होता है वही बदनाम होता है,इसलिये उन्होनें अपनी कुल्फ़ी का नाम बदनाम कुल्फ़ी रखा है ।दूर-दूर से ग्राहक इसका स्वाद लेने आते है ।इसकी खासियत यह है कि कुल्फ़ी जमाई नहीं जाती है बल्कि नमक और बर्फ के बीच हैण्ड चर्न करके बनाई जाती है ।अधिक मिठाई रख कर क्वालटी और स्वाद से समझौता नही करना चाहतें है ।जितनी मिठाई रोज बनती है वो सारी बिक जाती है ।दूसरे दिन फिर ताज़ी मिठाई बनती है ।
लड्डू किस प्रकार बनते है:
इनके लड्डू शुद्ध खोये और सूजी के बने होते है जिसमे काजू,पिस्ता,बादाम और किशमिश होती है ।यहां दो प्रकार के लड्डू मिलते है एक सादा और दूसरा ड्राई फ्रुट्स का बना हुआ।इन लड्डुओं की कीमत 420 रूपए से लेकर 600 रुपये तक हो सकती है ।बदनाम कुल्फ़ी एक दोने मे 44 रूपये मे मिलती है ।कुल्फ़ी ऐसी मलाईदार की जुबान मे रखते ही घुल जायें ।