
Kanpur Zoo:[/caption]
कानपुर जू के उपनिदेशक डॉ. अनुराग सिंह ने बताया कि आमतौर पर जानवरों को गर्मी में 2 गुना ज्यादा गर्मी महसूस होती है। कुछ जानवर ऐसे भी होते हैं, जिन्हें बहुत ज्यादा गर्मी लगती है। इसलिए भीषण गर्मी से जानवरों को बचाने के लिए चिड़ियाघर प्रशासन ने उनके रहने के स्थान पर ऐसी व्यवस्था की है, जिससे उनको गर्मी से राहत मिल सके। गैंडा को गर्मी से बचाने के लिए पानी का इंतजाम किया गया है। जगह-जगह गड्ढे बनाकर पानी भरे गए हैं। जिसके कारण वे ज्यादातर समय पानी में ही बिता रहे हैं। जू में जगह-जगह पानी का ऐसा इंतजाम किया गया है, जिससे जानवर खुद को गर्मी से बचा सकें।
Kanpur Zoo:[/caption]
गर्मी से राहत दिलाने के लिए चिड़ियाघर प्रशासन ने जानवरों के रहने वाले स्थान पर ऐसा इंतजाम किया है कि जिससे बारिश जैसा माहौल बना रहे। जिससे जानवर बाड़ों से बाहर निकलें और दर्शक उन्हें देख सकें। इसलिए ऐसे स्थानों पर रेन वॉटर गन और रेन वॉटर स्प्रिंगलर लगाए गए हैं, जिसे दिनभर चलाया जा रहा है। चिड़ियाघर में मौजूद कई जानवर जिनमें लेपर्ड, दरियाई घोड़ा, गैंडा, हिरण, जेब्रा, बारहसिंघा वाटर स्प्रिंकलर के मजे ले रहे हैं। हिरन के बाड़े में वाटर स्प्रिंकलर से आर्टिफिशियल बारिश कराई जा रही है। इससे उन्हें गर्मी से राहत मिल रही है और वह इसका आनंद भी ले रहे हैं।
Kanpur Zoo:[/caption]
गर्मियों की छुट्टियों के चलते इन दिनों जू में दर्शकों की संख्या बढ़ी हुई है। खासतौर से लोग बब्बर शेर को देखने पहुंचते हैं, लेकिन शेर गर्मी में कम ही बाड़े से बाहर निकलता है, इससे दर्शकों को निराशा का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए शेर के बाड़े में कूलर लगाया गया है। भीषण गर्मी को देखते हुए बब्बर शेर कूलर की ठंडी हवा में ही आराम फरमा रहे हैं और उसे देखने आने वाले दर्शक उसे देख पा रहे हैं।