Karnataka Assembly Elections : 13 अप्रैल को अधिसूचना जारी करेगा चुनाव आयोग
Election Commission will issue notification on April 13
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:30 PM
बेंगलुरु। कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा निर्वाचन की चुनावी प्रक्रिया बृहस्पतिवार को राजपत्र अधिसूचना जारी होने के साथ औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी।
निर्वाचन आयोग (ईसी) के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है। दस्तावेजों की पड़ताल 21 अप्रैल को की जाएगी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 24 अप्रैल है। कर्नाटक के कुल 224 निर्वाचन क्षेत्रों में से 36 सीट अनुसूचित जाति और 15 सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।
कांग्रेस ने 165 और बीजेपी ने जारी 189 उम्मीदवारों की सूची
राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। भाजपा ने मंगलवार को 189 सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। कांग्रेस ने 165 उम्मीदवारों की घोषणा की है। वह मेलुकोट क्षेत्र में कर्नाटक सर्वोदय पार्टी के दर्शन पुत्तनैया का समर्थन करेगी। जद (एस) अभी तक 93 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को एक ही चरण में मतदान होगा। मतगणना 13 मई को की जाएगी।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।