Karnataka COVID-19 Guidelines: कोरोना के बढ़ते मामलों को देख कर्नाटक में लागू किए लौटा पाबंदिया
Corona Cases Update: The number of patients under treatment for corona virus infection in the country increased to 1,848
भारत
चेतना मंच
26 Apr 2022 02:18 AM
Karnataka COVID-19 Guidelines: देश में कोरोना वायरस के मामलों में आई तेजी को देखते हुए कर्नाटक में एक बार फिर मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है.
कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामलों में गिरावट आने के बाद कर्नाटक सरकार ने मास्क की अनिवार्यता (Karnataka Mask Mandatory) खत्म कर दी थी.
पर अब सरकार ने इसके साथ-साथ लोगों से कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन (Karnataka COVID-19 Restrictions) करने के लिए कहा है.
>> यह भी पढ़े:- Corona virus Update: COVID-19 के मामलों में आई 2% कमी, पिछले 24 घंटे में दर्ज हए 2,541 मामले
कर्नाटक सरकार ने गाइडलाइन (Karnataka government guidelines) जारी कर लोगों से जरुरी न होने पर भीड़ से बचने के लिए कहा है. मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई (Chief Minister Basavaraj Bommai) की अध्यक्षता में कोरोना की समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया.
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister of Karnataka) ने बैठक के बाद कहा, ‘हमने सभी लोगों को एक सलाह जारी करने सहित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं कि सार्वजनिक क्षेत्रों में मास्किंग होनी चाहिए. हम लोगों से अनावश्यक सभाओं से बचने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील करते हैं.'>> यह भी पढ़े:- Raisina Dialogue 2022: PM मोदी करेंगे रायसीना डायलॉग का उद्घाटन, 90 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
Karnataka COVID-19 Guidelines: बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले
सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य (Mask mandatory in public places).
अनावश्यक सभाओं से बचने की सलाह.
COVID-19 उपयुक्त व्यवहार का पालन करें.
सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) बनाए रखने की अपील.