Karnataka Election : दक्षिण कन्नड़ की आठ सीटों पर 82 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
82 candidates filed papers on eight seats in Dakshina Kannada
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:05 AM
मंगलुरु। कर्नाटक में नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन दक्षिण कन्नड़ जिले की आठ विधानसभा सीटों के लिए कुल 35 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। तटीय जिले के आठ निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 13 से 20 अप्रैल तक कुल 82 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को होगी। उम्मीदवार सोमवार तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। मतदान 10 मई को होगा और परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे।
कांग्रेस के पूर्व मंत्री बी रामनाथ राय (बंतवाल) और यूटी खादर (मंगौरू), पुत्तूर से भाजपा की उम्मीदवार आशा थिमप्पा गौड़ा और कांग्रेस छोड़कर जनता दल (सेक्युलर) में शामिल हुए बीए मोहिउद्दीन बावा (मंगलुरु उत्तर) उन उम्मीदवारों में शामिल हैं, जिन्होंने बृहस्पतिवार को अंतिम दिन नामांकन दाखिल किया। पुत्तूर से सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के उम्मीदवार इस्माइल शफी (शफी बेलारे) ने भी अपने प्रस्तावक और एजेंट अब्दुल रहमान के माध्यम से अंतिम दिन नामांकन दाखिल किया। शफी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा मोर्चे के नेता प्रवीण नेत्तारू की हत्या के मामले में आरोपी है।
शफी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा जनवरी में बेंगलुरु की विशेष अदालत में दायर आरोपपत्र में सूचीबद्ध 20 आरोपियों में से एक है। अंतिम दिन नामांकन पत्र दाखिल करने वाले अन्य उम्मीदवारों में कांग्रेस उम्मीदवार जेआर लोबो (मंगलुरु दक्षिण), इनायत अली (मंगलुरु उत्तर) और भाजपा के सतीश कुम्पला (मंगलुरु) शामिल हैं। उडुपी जिले में भाजपा उम्मीदवार यशपाल सुवर्णा ने उडुपी निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।