Karnataka Election : धन बल के जरिये कर्नाटक चुनाव जीतना चाहती है भाजपा : सिद्धरमैया
BJP wants to win Karnataka elections through money power: Siddaramaiah
भारत
RP Raghuvanshi
10 May 2023 07:43 PM
मैसुरु (कर्नाटक)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने बुधवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा धन बल के जरिये विधानसभा चुनाव जीतना चाहती है। उसके पास लोगों को दिखाने के लिए कोई विकास कार्य नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान महंगाई, राज्य में बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार पर चुप्पी साधे रहने का भी आरोप लगाया।
मैसुरु जिले की वरुणा सीट से चुनाव लड़ रहे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया ने कहा कि चुनाव में पैसा बहाया गया है। पैसे बांटने के अलावा, भाजपा के पास ऐसा और क्या है, जिसे लेकर वह जनता के पास जाए। उसने क्या विकास कार्य किए हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि चार साल में भाजपा की उपलब्धियां शून्य हैं। इसलिए वे पैसे के दम पर चुनाव जीतना चाहते हैं।
पीएम ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर कुछ नहीं कहा
कांग्रेस नेता ने पूछा कि प्रधानमंत्री की रैलियों का कोई असर नहीं होगा। क्या उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार खासकर 40 फीसदी कमीशन के बारे में कुछ कहा? दो साल पहले उनके पास 40 फीसदी कमीशन को लेकर गुहार लगाई गई थी। क्या उन्होंने इस पर की गई कार्रवाई के बारे में कुछ कहा? कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।