
Karnataka Chunav Result 2023: कर्नाटक में आज सुबह से मतगणना जारी है। रूझानों के मुताबिक अभी कांग्रेस 100 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं भाजपा 85 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है तो वहीं जेडीएस तीसरे नंबर पर चल रही है। कांग्रेस पार्टी ने जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है। अब देखते हैं कि वो मैजिक नंबर का आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शिमला के जाखू मंदिर में पूजा-अर्चना की, उन्होंने कर्नाटक में जमकर चुनाव प्रचार किया है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1657240012298104834?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1657240012298104834%7Ctwgr%5E440f5b7dae039010b4f02774d3bb2c2800d5e395%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.oneindia.com%2Fnews%2Findia%2Fkarnataka-chunav-2023-result-live-bjp-congress-party-winning-seats-in-assembly-election-in-hindi-772437.htmlकर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने श्री बसवेश्वर उमा महेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। जेडीएस नंबर तीन पर चल रही है।
यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने ट्वीट कर कहा, जय बजरंगबली, तोड़ दी भ्रष्टाचार की नली। कांग्रेस रूझानों में इस वक्त आगे चल रही है।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट से करीब 2,500 मतों से पीछे हैं। शेट्टर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। पार्टी ..............बढ़त............जीत भाजपा............70.............00 कांग्रेस ..........104.............00 जद (एस)........23............00 अन्य .............05............00जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार सुशील रिंकू आगे हैं। इस सीट पर उपुचनाव के लिए मतगणना जारी है।
उपचुनाव 10 मई को हुआ था और मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। रुझानों के मुताबिक रिंकू अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के उम्मीदवार सुखविंदर कुमार सुखी से 720 मतों से आगे हैं। जनवरी में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी।
जालंधर उपचुनाव: शुरुआती रुझान में आप के रिंकू आगे