Karnataka News : मादक पदार्थ गिरोह : नशीले पदार्थ जब्त, चार गिरफ्तार
Drug racket: Drugs seized, four arrested
भारत
RP Raghuvanshi
19 Dec 2022 07:28 PM
मंगलुरु। मंगलुरु शहर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़ किया और नशीले पदार्थ (एमडीएमए) तथा गांजे के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
Karnataka News
पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कोनाजे पुलिस थाने के कर्मियों ने बोलियार में एक स्थान पर छापा मारा और चार लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि आरोपियों के पास से 2.10 लाख रुपये मूल्य का चार किलो गांजा और 40 ग्राम एमडीएमए जब्त किया गया, जिसे वे लोग बेंगलुरु से तौदुगोली में एक कार में ले जा रहे थे। जिस कार में वे यात्रा कर रहे थे उसे भी जब्त कर लिया गया।
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मोहम्मद सिराज (43), नरिंगाना के मोइदीन हाफिज (36), अद्यारकत्ते के इकबाल (30) और अशोक नगर के मोहम्मद अजीज (33) के तौर पर हुई है। सूत्रों ने कहा कि पुलिस टीम का नेतृत्व कोनाजे पीएसआई शरणप्पा कर रहे थे।