Karwa Chauth : ''घरवाली" को छोड़कर बाहरवाली के साथ करवाचौथ मनाने वाले दो पति ठुके
Wife Beating husband
भारत
चेतना मंच
14 Oct 2022 10:55 PM
Karwa Chauth : पाठक शायद यकीन न करें किन्तु ये कड़वा सच है कि करवा चौथ जैसे पवित्र पर्व को दो पतियों ने कलंकित कर डाला। उनकी पत्नियां तो निर्जला व्रत रखकर घरों में पूजा-पाठ कर रही थीं लेकिन कलयुगी पति ''बाहरवालियों" के साथ गुलछर्रे उड़ा रहे थे। ''घरवालियों" को पता चलते ही दोनों ''पतिदेव" खूब धुने गए। उनकी खूब ''खातिरदारी" हुई।
Karwa Chauth :
एक ओर जहां महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा तथा पति की लम्बी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखकर करवा चौथ जैसा कठिन व्रत का पालन करती हैं। वहीं कुछ ऐसे भी पुरूष हैं जो पत्नी की तपस्या व समर्पण की परवाह न करके इस दिन उनके साथ छल व धोखा करते हैं तथा दूसरी स्त्रियों व प्रेमिका के संग गुलछर्रे उड़ाने से बाज नहीं आते हैं। पता चलने पर उनकी जमकर जूतम पैजार होती है तथा वे जगहंसाई का पात्र बनते हैं।
हाल ही में इस करवा चौथ पर कुछ ऐसे वाकये देखने को मिले। गाजियाबाद में करवा चौथ के दिन जहां पत्नी सुबह से अपने पति की लम्बी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखे थी। वहीं उसका पति अपनी प्रेमिका को शॉपिंग कराने तुराबनगर मार्केट जा पहुंचा। प्रेमिका को उसने बेशकीमती कपड़े व आभूषण दिलाये। इसी दौरान उसकी पत्नी को यह पता चला। गुस्से में तमतमाई पत्नी अपने परिजनों के साथ मार्केट जा धमकी। वहां पहुंचकर सैकड़ों लोगों के सामने भरे बाजार पति की जमकर धुनाई की तथा प्रेमिका की भी जमकर मजम्मत की। इस बीच भीड़ ने भी अपने हाथ सेंके। कुछ तमाशबीनों ने इसका वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर डाल दिया।
Karwa Chauth :
वहीं मध्यप्रदेश के डूंगरपुर में भी ऐसा ही एक किस्सा देखने को मिला। एक पति अपनी पत्नी को छोड़कर रात प्रेमिका के घर जा धमका। आसपास जब लोगों को पता चला तो उन्होंने पति को पेड़ से बांध दिया तथा रात भर जमकर पिटाई की। काफी देर बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पति को छुड़ाया।
ऐसी घटनाएं उन पुरूषों के लिए एक बड़ा सबक है जो करवा चौथ जैसे सुहागिनों के पवित्र पर्व के दिन भी निर्जला व्रत कर रही अपनी पत्नियों को धोखा देकर प्रेमिकाओं के साथ गुलछर्रे उड़ाते है तथा उनकी सभी मुरादें पूरी करते हैं।