पुलिस ने बताया कि घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई और पीड़ित की पहचान दक्षिण कश्मीर के जिले में अचन इलाके के निवासी संजय शर्मा के तौर पर हुई है। उनकी उम्र करीब 40 वर्ष थी। कश्मीर जोन की पुलिस ने ट्विटर पर लिखा कि आतंकवादियों ने पुलवामा में अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित अचन निवासी काशीनाथ शर्मा के बेटे संजय शर्मा पर गोली चला दी। घटना के वक्त वह स्थानीय बाजार जा रहे थे। उन्होंने कहा कि शर्मा को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि उनके गांव में सशस्त्र बल की तैनाती की गई है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।