
kaun Banega Crorepati 2022 देश का सबसे लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC 14) जल्द ही शुरु होने वाला है। इस गेम शो में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए बड़ी खबर है। बड़ी खबर यह है कि यदि प्रतिभाग आ रहा है तो उसे भारी रकम नहीं गंवानी पड़ेगी। अंतिम सवाल का गलत जवाब दिए जाने पर भी उसे 75 लाख रुपये की मोटी रकम मिलेगी। इस फेमस शो के 6 अगस्त 2022 से शुरू होने की खबरें आ रही हैं। हालांकि अभी तक ऑफिशली अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।
इस बार कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 में कुछ नए नियम और बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। सबसे पहली खुशी तो ये है कि जैकपॉट सवाल की रकम को बढ़ा दिया गया है। अब जैकपॉट सवाल सात करोड़ के बजाय साढ़े सात करोड़ का होगा। पहले सीजन से चौथे सीजन तक जैकपॉट सवाल की रकम एक करोड़ थी। जिसे पांचवे सीजन से बढ़ाकर 5 करोड़ कर दिया गया था। सातवें सीजन से जैकपॉट सनाल की रकम बढ़ाकर 7 करोड़ कर दी गई जो केबीसी 13 तक रही। लेकिन अब कौन बनेगा करोड़पति 14 में जैकपॉट की रकम 7.5 करोड़ होगी।
दूसरा और बेहतरीन बदलाव ये हुआ किया गया है कि अब आखिरी पड़ाव पर गलत जवाब देने पर भी प्रतिभागी को मोटी रकम मिलेगी। अब तक के सभी सीजनों में 1 करोड़ या 7 करोड़ के सवाल का जवाब गलत होने पर कंटेस्टेंट सीधा 3 लाख 20 हजार की राशि पर आ जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। आने वाले सीजन में अगर कोई कंटेस्टेंट 1 करोड़ के सवाल का जवाब देने के बाद साढ़े सात करोड़ के सवाल के लिए खेलता है और वो इसका सही जवाब नहीं दे पाता है, तो उसे हारने पर 75 लाख रुपये मिलेंगे। इस बदलाव क जानने के बाद दर्शक काफी खुश हैं।
वहीं तीसरा और आखिरी बदलाव शो में ये किया गया है कि इस बाक एक सवाल को और जोड़ा गया है। अब तक एक करोड़ के सवाल से पहले 50 लाख के सवाल का भी पड़ाव होता था, लेकिन अब इसमें 75 लाख के सवाल का पड़ाव भी जोड़ दिया गया है। आजादी के 75 साल पूरे होने पर केबीसी में इस पड़ाव को जोड़ा गया है।
तीनों ही बदलाव को जानने के बाद दर्शक काफी खुश हैं। ये तीनों ही बदलाव उनके हित में हैं। आपको बता दें कि प्रतिभागियों के लिए शो का रजिस्ट्रेशन 9 अप्रैल को शुरू हो गया था। हर बार की तरह इस बार भी हजारों लोगों ने अपनी किस्मत आजमाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।