Kerala : बम बनाते समय हुए विस्फोट में व्यक्ति ने हाथ गंवाया
Man loses hand in explosion while making bomb
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 07:28 PM
कन्नूर (केरल)। केरल के कन्नूर जिले में बम बनाते समय हुए विस्फोट में एक युवक अपना एक हाथ गंवा बैठा। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे थालास्सेरी के एरंजोलीपालम इलाके के पास हुई।
पुलिस ने बताया कि विस्फोट कथित तौर पर बम बनाते समय हुआ। विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति कि पहचान विष्णु के तौर पर हुई है। उससे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी वह इलाज के लिए कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने बताया कि बम काफी ताकतवर था, बेशक व्यक्ति की मौत नहीं हुई, लेकिन बम की ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसका एक हाथ उड़ गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह बम कम से बनाया जा रहा है और इसकी सप्लाई कहां की जाती है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं इसका संबंध नक्सली गतिविधियों से तो नहीं है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।