Kerala News: कन्नूर (केरल)। केरल के कन्नूर जिले के सरकारी अस्पताल के पास बृहस्पतिवार को एक कार में आग लगने से दंपत्ति की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Kerala News
पुलिस ने बताया कि कार में छह लोग सवार थे। वाहन में आग लगने पर पीछे की सीट पर बैठे चार लोग बाहर निकलने में सफल रहे। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनमें से किसी की जान को कोई खतरा नहीं है।
चश्मदीदों के मुताबिक, घटना के वक्त कार सवार लोग जिला अस्पताल जा रहे थे।
कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे में जान गंवाने वाली महिला गर्भवती थी। दंपति को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन वे असफल रहे।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।