Kerala News : केरल के वायनाड से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि भीषण बारिश के चलते केरल में खतरनाक लैंडस्लाइड (भूस्खलन) हुआ है। बताया जा रहा है इस हादसे में 400 से ज्यादा लोग फंस गए हैं, फंसे लोगों को बचाने के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्वास्थ मंत्री वीना जॉर्ज के अनुसार अब तक 49 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं।
Kerala News
मिली जानकारी के मुताबिक लैंडस्लाइड मंगलवार की सुबह तड़के करीब 2 बजे हुई थी। इसके बाद सुबह करीब 4.10 बजे फिर एक बार लैंडस्लाइड हुई। इस लैंडस्लाइड के चलते करीब 400 से ज्यादा लोग मलबे फंस गए हैं। इन सभी को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
16 लोग अस्पताल में भर्ती
इस मामले में केरल के मुख्य सचिव वी वेणु ने जानकारी देते हुए बताया कि लैंडस्लाइड करीब 2-3 बार हुई है। लैंडस्लाइड से घायल होने वाले 16 लोगों को वायनाड के मेप्पाडी में एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी इस मामले में नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा है कि वायनाड में भूस्खलन के बाद सभी संभावित बचाव कार्यों का समन्वय किया जाएगा। इस घटना के बारे में पता चलते ही सरकारी तंत्र बचाव अभियान में लग गए है। वहीं आज राज्य के मंत्री घटनास्थल का दौरा कर सकते हैं।
कैसे चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन?
मिली जानकारी के अनुसार इलाके में भारी बारिश के कारण बचाव कार्य बाधित हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मलप्पुरम के नीलांबुर क्षेत्र में बहने वाली चालियार नदी में कई लोगों के बह जाने की आशंका है। इस बीच, मुंडक्कई में कई घर, दुकानें और वाहन मलबे में दबे गए हैं। इतना ही नहीं घटनास्थल पर जाने वाला एक पुल बह गया है, जिससे रेस्क्यू में काफी परेशानी हो रही है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने आश्वासन दिया है कि अस्थायी पुल बनाने, लोगों को हेलीकॉप्टर से निकालने और आपदा स्थल पर आवश्यक व्यवस्था करने के लिए सेना की सहायता ली जाएगी। Kerala News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।