
Kerala News : कर्ज, एक ऐसा शब्द है, जो अक्सर लोगों पर भारी पड़ता है। जरुरत को पूरा करने के लिए लोग कर्ज लेते हैं, लेकिन जब कर्ज चुकता नहीं होता है तो यह बहुत बड़ी परेशानी खड़ा कर देता है। लेकिन केरल के एक इंजीनियर ने कर्ज चुकता करने के लिए एक ऐसा तरीका निकाला, जिसे सुनकर केरल पुलिस भी हैरान व परेशान हो गई।
करेल निवासी पद्म कुमार पेशे से एक कंप्यूटर साइंस इंजीनियर हैं। वह स्थानीय केबल टीवी नेटवर्क चलाने सहित कई व्यवसायों में लगे थे। कोरोना काल के बाद उनका कारोबार टूट गया और वित्तीय संकट खड़ा हो गया। बताया जाता है कि कारोबार के लिए पद्म कुमार ने दस लाख रुपये का कर्ज किया था। कर्जदार लगातार तकादा कर रहा था। इस कर्ज को चुकता करने के लिए पद्म कुमार ने एक बच्चे का अपहरण करने की योजना बना डाली।
केरल पुलिस के अनुसार, अपहरण की योजना को अंजाम देने के लिए पद्म कुमार ने अपनी कार के लिए दो फर्जी नंबर प्लेटें बनाईं। पद्म कुमार ने अपनी इस योजना में अपनी पत्नी अनीता कुमार और बेटी अनुपमा को भी अपनी योजना में शामिल कर लिया और एक छह साल की बच्ची का अपहरण कर लिया, जिसके बाद बच्ची के परिजनों को फोन कर दस लाख रूपये की फिरौती मांगी।
एडीजीपी एमआर अजितकुमार ने कहा कि फिरौती के लिए बातचीत के दौरान एक आरोपी की आवाज को स्थानीय लोगों ने पहचान लिया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी ने आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपहरण सावधानीपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से किया गया। आरोपी पिछले एक साल से इसकी योजना बना रहा था और उपयुक्त बच्चे की तलाश कर रहा था।
पुलिस ने कहा कि आरोपी पद्मकुमार, उसकी पत्नी अनीता कुमारी, और 2 वर्षीय बेटी अनुपमा पद्मन, जो यूट्यूब पर पर्याप्त फॉलोअर्स का दावा करती हैं, को वैज्ञानिक, डिजिटल और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर हिरासत में लिया गया। अपहृत लड़की से मिले इनपुट के आधार पर बनाए गए पद्मकुमार के स्केच की मदद से पुलिस ने आरोपी का सफलतापूर्वक पता लगा लिया। पुलिस का कहना है कि बच्ची का अपहरण करने वाले इंजीनियर, उसकी पत्नी और बेटी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।